जानें, क्यों ब्रह्म बाबा मंदिर में न पंडा न पुजारी, यहां वृक्ष में बसते हैं भगवान
0Mithla hindi newsOctober 15, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पर्यावरण संरक्षण के नाम पर भारतीय सनातन संस्कृति मे ब्रह्म पूजा का ऐतिहासिक महत्व है।निरोगधाम अलावलपुर तथा ब्रह्म बाबा सेवा एंवशोध संस्थान निरोगधाम अलावलपुर पटना के संस्थापक सह संयोजक संजय कुमार सिंह ने इस संवंध मे बताया कि हिन्दू संस्कृति मे हर जाति के लोग इकट्ठा होकर ब्रह्मदेव की पूजा करते है ।हर गाँव एवं कस्बे मे ब्रह्मस्थान चिन्हित होता है ।ऐसी मान्यता है कि ब्रहस्थान मे वरगद पीपल का पेड़ तथा पेड़ के नीचे मिट्टी के पिंड मे ब्रह्म बाबा का निवास होता है ।ब्रह्म बाबा शोध संस्थान के प्रमुख श्री सिंह ने इस पूजा की धार्मिक तथा वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुराने समय मे लोग गाँव के सबसे बड़े पीपल और वरगद के पेड़ की इस रूप मे पूजा करते थे ताकि इस वृक्ष के पत्तों से निकलनेवाली आक्सीजन गैस से आस पास का वातावरण पवित्र रह सके तथा पेड़ के जड़ो मे मिट्टी का पिंडी बनाने का तात्पर्य था कि यह पेड़ भी सुरक्षित रहे ।पूजा की विधि तथा अन्य प्रावधानों से लगता है कि इस वैज्ञानिक आधार को लोग धार्मिक तथ्यों से जोड़कर उसे मजबूती प्रदान करते थे ।श्री सिंह ने ब्रह्म स्थान को पूरे राज्य मे संरक्षित रखने तथा इसमे सरकारी सहायता के मद्देनजर इस शोध संस्थान की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे सभी जगहों को सरकारी सुविधा से जोडा जाय।ऐसे जगहों मे सड़क शोलर लाइट चापाकल सामुदायिक भवन स्थल की घेराबंदी जैसी सहायता के लिए वे शिघ्र ही बिहार के मुख्यमंत्री जी से मिलकर सार्थक पहल करने का आग्रह करेगे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज