रामविलास पासवान देश के लोगों को याद आते रहेंगे : रालोसपा

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने श्री रामविलास पासवान जी केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार के असमायीक निधन से मै काफी दुखी: हूँ। मै अपने आवास काशीपुर समस्तीपुर में उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजलि दी। श्री रामविलास पासवान बहुत बड़े नेता थे। वे गरीबों व दलितों के मसीहा थे। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे दलितों, वंचितों व पिछरो की आवाज बुलंद करने वाले बेहद लोकप्रिय समाजवादी नेता थे। जब कभी भी मौका मिला उन्होंने बढ - चढ कर दलितों, पिछरो, अति पिछरो व गरीब वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने नारा दिया था। मैं उस घर में दिया जलाने चला हूँ। जिस घर में सदियों से अंधेरा है। उन्होंने रौशनी जलाने का भी काम किया। रामविलास पासवान देश के लोगों को याद आते रहेंगे। उन्होंने जो योगदान दिया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। पुष्प अर्पित करने वालो में निम्न लोग हैं। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, कुन्दन कुशवाहा, मो0 जावेद, राकेश कुमार, मो0 गुलफान, राम कुमार, इन्द्रजीत कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.