भगवती स्थानो में महानिशा पूजा की तैयारी शुरू,सती स्थान में होती है पांच कलशों के साथ तांत्रिक पूजा



मोरवा/ संवाददाता। 


शारदीय नवरात्र के सातवें दिन महाकाल रात्रि की पूजा के लिए भगवती स्थानो में महानिशा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार की सारी रात भगवती के प्रिय अत्यंत पावन बिल्व वृक्ष की पूजा के साथ में बेल निमंत्रण की रस्म अदायगी की गई। इसके साथ ही हैं महानिशा पूजा के लिए भगवती दुर्गा के सातवें स्वरूप महाकाल रात्रि पूजन हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। मनोकामना सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से विख्यात स्थानीय जमुआरी नदी किनारे श्मशान घाट स्थित सती स्थान में सर्वाधिक पांच कलशों के साथ तांत्रिक पूजा की जाती है। भगवती के महा वाहन महा सिंह सहित समस्त अस्त्र-शस्त्र, चौसठ योगिनियां एवं समस्त गणों की तांत्रिक पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य पुजारी अनिल कुमार ठाकुर, यजमान कन्हैया ठाकुर, व्यवस्थापक नवीन कुमार ठाकुर, सीताराम ठाकुर, केशव कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, जगदेव ठाकुर,धनंजय कुमार ठाकुर,सुमित कुमार ठाकुर, बमबम ठाकुर आदि लोग अत्यंत भक्ति भाव से सक्रियता पूर्वक सहयोग कर रहे हैं।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.