बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट शेयरिंग पर बन गई बात जानें किसको कितना सीट
0Mithla hindi newsOctober 03, 2020
रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिन्दी न्यूज :-बिहार विधानसभा चुनाव राजग में भी सीटों का बटवारा फाइनल नहीं हो पा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ चिराग पासवान नाराज हैं और लगातार हमलावर हैं। इस बीच राजग में बीजेपी और जेडीयू के बड़े नेताओं ने मिलकर सीटों की शेयरिंग का एक फॉर्मूला तैयार किया है। इसके मुताबिक विधानसभा चुनावों के लिए राजग ने अपना फॉर्मूला तैयार कर लिया है। सूत्र की माने तो विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू 103 और बीजेपी 101 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है।लिहाजा इस बार 39 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई है।बता दें कि पहले चरण के तहत राज्य की 243 में से 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को आरंभ हो गई है, जो आठ अक्टूबर तक चलेगी. लोजपा ने संकेत दिए हैं कि यदि सीटों का ‘‘सम्मानजनक'' बंटवारा नहीं हुआ तो वह राज्य की 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. वर्ष 2015 के चुनाव में लोजपा 42 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे महज दो ही सीटों पर जीत मिल सकी थी. उस चुनाव में जद(यू) महागठबंधन का हिस्सा था. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ मिलकर उसने राजग को पटखनी दी थी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज