बिहार में बनेगी रालोसपा की सरकार विनोद चौधरी टिकट मिलने के बाद की बाबा केवल स्थान में पूजा अर्चना


मोरवा/संवाददाता। 

आगामी विधानसभा क्षेत्र में बिहार में रालोसपा की सरकार ही बन कर रहेगी। यह बातें कहीं रालोसपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद चौधरी निषाद ने, रविवार को बाबा केवल स्थान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तीसरे गठबंधन के संयोजक उपेंद्र कुशवाहा द्वारा रालोसपा से टिकट लेने के बाद मोरवा पहुंचने पर श्री विनोद चौधरी निषाद को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। उसके बाद विनोद चौधरी निषाद ने बाबा केवल स्थान पहुंचकर बाबा केवल महाराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विनोद चौधरी निषाद ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा संपूर्ण बिहार में झांकी दशा और दिशा सुधार कर सारे बिहार को शिक्षित बिहार बनाने का संकल्प लिया। दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, अमरजीत राय, प्रभुनंदन राय, अनिल सिंह कुशवाहा, ललिता देवी , सनोज कुमार साहनी ,अंचल साहनी, इंद्रजीत साहनी, रंजीत साहनी, आदि ने बैठक को संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.