चकाई विधानसभा नीतीश कुमार तगड़ा झटका जदयू पूरा जिला इकाई प्रखंड इकाई ने इस्तीफा देकर सुमित कुमार सिंह का समर्थन किया
0Mithla hindi newsOctober 18, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ताल ठोक रहे पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के समर्थन में कई सारे संगठन भी सामने आ गए हैं जदयू पूरा जिला इकाई प्रखंड इकाई ने इस्तीफा देकर सुमित कुमार सिंह का समर्थन किया है निर्दलीय उम्मीदवार चकाई से ताल ठोक रहे सुमित कुमार सिंह को चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव चिन्ह के रूप में सेव छाप मिला है यह चुनाव चिन्ह सुमित सिंह के परिवार के लिए लकी रहा है नरेंद्र सिंह ने भी जो पूर्व कृषि मंत्री और सुमित सिंह के पिता हैं इसी चुनाव चिन्ह से चकाई से रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त किया था अंतिम समय में जदयू द्वारा टिकट काटे जाने की सहानुभूति भी सुमित कुमार सिंह को मिल रही है सुमित कुमार सिंह की व्यक्तिगत छवि भी चकाई में काम कर रहा है सभी वर्गों का जनसमर्थन इन्हें मिल रहा है सुमित सिंह रॉना काल में पूरे क्षेत्र में सक्रिय थे गांव गांव तक उन्होंने अपनी व्यक्तिगत युद्ध कमेटियों का गठन किया है क्षेत्र में सभी धर्म जाति के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है सत्ता पक्ष के द्वारा उनके साथ किए गए विश्वासघात को लेकर क्षेत्र में जन आक्रोश भी साफ नजर आ रहा है पत्रकारों से बातचीत के क्रम में सुमित कुमार सिंह ने बताया कि चकाई की महान जनता इस बार अपमान का बदला लेगी पिछली बार भी उनके साथ धोखा हुआ था और इस बार भी जानबूझ कर उनके साथ विश्वासघात किया गया है जिसके साथ रहते हैं पूरी ईमानदारी से रहते हैं अंतिम दम तक रिश्ता निभाते हैं जो लोग उनके साथ साजिश में शामिल हैं उन्हें जनता जवाब देगी और वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे.सोनो प्रखंड अंतर्गत बेलम्बा पंचायत के छप्परडीह ग्राम में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। यहां लोगों ने अपने बेटे का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माता-बहनों समेत सभी वर्गों के लोगों से मिला अपार जनसमर्थन हौसला बढ़ाने वाला रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज