मोरवा मे चालीस हजार नकदी सहित छह किलो चांदी जप्त

मोरवा/संवाददाता


मिथिला हिन्दी न्यूज :-प्रखंड के हलई ओपी के एसटीएफ टीम के द्वारा लगातार जारी वाहन चेकिंग अभियान इसी दौरान चालीस हजार नगदी सहित छः किलो आठ सौ चांदी जप्त किया गया है। चुनावी आचार संहिता के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए अधिकारी सुधीर कुमार एवं एएसआई ब्रह्म देव तुरी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा जंदाहा के एक बाइक सवार से बाइक में रखे चालीस हजार नगदी सहित पांच किलो चार सौ ग्राम नयी चांदी साथ ही एक किलो चार सौ ग्राम पुरानी चांदी सहित कुल छः किलो आठ सौ चांदी पकड़ कर जब्त की गई है। वाहन सवार की पहचान जंदाहा निवासी रामप्रसाद बसाक के रूप में की गई है। एसटीएफ टीम के द्वारा जब्ती की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दी गई है।हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इसकी पुष्टि की है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.