निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने नामांकन दाखिल किया '' भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा साजिश के तहत टिकट नहीं मिला ''
0Mithla hindi newsOctober 15, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- मांझी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया उससे पहले अपने हजारों समर्थकों के साथ छपरा पहुंचे नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में डब्लू सिंह ने बताया कि वे मांझी के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए मैदान में उतरे हैं पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे तथा मांझी की जनता ने उन्हें अपार जन समर्थन दिया था उन्हें इतना वोट मिला था कि कई पूर्व मंत्री और तीन पूर्व विधायक उनसे पीछे थे इस बार उनको भाजपा की तरफ से टिकट मिलने का वादा किया गया था पर वे साजिश के शिकार हो गए लेकिन उन्होंने मांझी की जनता के साथ अपना संपर्क बनाए रखा विगत 10 वर्षों से मांझी के लोगों के सुख-दुख के भागी बने रहे ऐसे कई मौके आए जब उनकी जरूरत थी वह लोगों के लिए खड़े थे बात चाहे करोना कि हो या अन्य संकट कि वे सदैव लोगों की सेवा में तत्पर रहें उन्होंने कहा कि मांझी में सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य चिकित्सा के साथ ही साथ कई सारी जन समस्याएं हैं जिन को पूरा करने का प्रयास करेंगे जिस तरह से सभी जाति धर्म के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार माझी की जनता आयातित व दंगाई उम्मीदवारों को दरकिनार कर गरीब के इस बेटे को अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी जो लोग पैसे के बल पर इस बार जनमत का अपमान करने आए हैं उन्हें भी माझी की महान जनता जवाब देगी सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के नेता नहीं बेटा बनने के लिए माझी में आए हैं इस बार जनता की अदालत में उनके पक्ष में फैसला होगा
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज