पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रियंका के चुनाव प्रचार के लिए जाने के तत्काल बाद तमाम सूबों के कांग्रेस उम्मीदवार उनकी चुनावी सभाएं या रोड शो की मांग कर रहे हैं।
कई उम्मीदवारों ने तो अपने आग्रह के साथ यह दावा भी किया है कि प्रियंका के प्रचार में आने से उनकी जीत की संभावना कहीं ज्यादा रहेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मिथिला हिन्दी न्यूज को बताया कि कुछ चुनिंदा सीटों पर उनके प्रचार का कार्यक्रम तो बन रहा है। इसमें मुख्य रूप से ऐसी सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बेहतर हैं।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार