बिहार के सियासत में प्रियंका गांधी का इंट्री : चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी को लाने की मांग

रोहित कुमार सोनू 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-प्रियंका गांधी  ने अभी दिल्ली का सियासत छोड़ी भी नहीं है और लखनऊ भी नहीं पहुंची हैं  और बिहार से ऑफर आ गया है. बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की तेज होती सियासी सरगर्मी में तमाम विधानसभा से कांग्रेस संभावित उम्मीदवार पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रचार के लिए भेजने की खूब मांग कर रहे हैं। पार्टी उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए कांग्रेस  के चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा बना रही है। इसमें प्रियंका को उन सीटों पर प्रचार के लिए भेजने की रणनीति बन रही है जहां कांग्रेस की चुनावी जीत के आसार बढ़ सकते हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रियंका के चुनाव प्रचार के लिए  जाने के तत्काल बाद तमाम सूबों के कांग्रेस उम्मीदवार उनकी चुनावी सभाएं या रोड शो की मांग कर रहे हैं। 

कई उम्मीदवारों ने तो अपने आग्रह के साथ यह दावा भी किया है कि प्रियंका के प्रचार में आने से उनकी जीत की संभावना कहीं ज्यादा रहेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मिथिला हिन्दी न्यूज को बताया कि कुछ  चुनिंदा सीटों पर उनके प्रचार का कार्यक्रम तो बन रहा है। इसमें मुख्य रूप से ऐसी सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बेहतर हैं। 
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.