मधुबनी जिले के खुटौना बाजार में लगी भीषण आग

गोपाल कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज मधुबनी : - मधुबनी जिले के खुटौना बाजार के इंद्रा चौक स्थित एक दुकान में बुधवार शाम तकरीबन 6 बजे अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया. आसपास के क्षेत्रों में धुंआ फैल जाने से लोगो को दिक्कत झेलनी पड़ी.आग के कारण क्षेत्र में काफी दूर धुंआ फैल गया. जिसके कारण कई व्यापारियों ने अपनी दुकान बन्द कर ली. आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची. भीषण आज के चलते दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. करी मस्ककत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग के कारण पीड़ित व्यपारी को लाखो का नुक़सान हुआ है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.