युवराज सुधीर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन
0Mithla hindi newsOctober 13, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने आज अपना नामांकन किया इससे पहले मसरख स्थित उनके आवास से हजारों की संख्या में उनके समर्थक मढ़ौरा पहुंचे नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि तरैया की जनता का जैसा अपार जनसमर्थन मिल रहा है वे उसके कर्जदार हो गए हैं चुनाव का फैसला चुनाव के पहले ही नजर आने लगा है उन्होंने विरोधियों को स्वस्थ मानसिकता के साथ लोकतंत्र की रक्षा करने की बात कही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक इंसान को चुनाव लड़ने का अधिकार है उनकी परिवार की राजनीतिक विरासत रही है उनके परिवार के दो अभिभावक बुजुर्ग झूठे मामले में जेल की सजा काट रहे हैं जनता की अदालत में वे न्याय मांगने आए हैं लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने आए हैं अब तक जिन जनप्रतिनिधियों ने तरैया का विकास अवरुद्ध कर रखा था उनसे हिसाब मांगने आए हैं वे किसी दल के उम्मीदवार नहीं है जनता के उम्मीदवार हैं और उनके भाग्य का फैसला जनता करेगी इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुधीर सिंह नेता नहीं बेटा बनने आया है तरैया का मान सम्मान और अभिमान बचाने आया है एक-एक वोट मेरे लिए आशीर्वाद है और जितने लोग मुझे आशीर्वाद देंगे मैं उन सब का कर्जदार रहूंगा मैं आप सबों से किया गया वादा पूरा करूंगा तरैया को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाऊंगा बेरोजगारों को रोजगार दिलाऊंगा सरकारी योजनाएं लोगों के घर घर तक पहुंचेंगे
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज