आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया



मोरवा/संवाददाता। 


मोरवा के वीडिओ अजय कुमार दास की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सेविकाओं को कोरोना बीमारी को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आशा एवं सेविकाओं को मोरवा प्रखंड के कुल एक सौ सतासी मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। चुनाव के दिन सभी लोगों के द्वारा मतदान कर्मियों स्क्रीनिंग टेस्ट करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी डॉक्टर आदर्श कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार ,डॉक्टर जुनैदष प्रबंधक मोहम्मद फजलेरब, कृष्ण कन्हैया मिश्र, ज्ञान भास्कर आदि ने सेविका एवं सहायिकाओं उच्च सहाय गांव को प्रशिक्षित किया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.