सीतामढ़ी जिले के रीगा में विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार

विमल किशोर सिंह 


मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, रीगा ( सीतामढ़ी) :-स्थानीय रीगा मील चौक से उत्तर मेजरगंज पथ में हीरो बाइक के शोरूम दुकान का जनरेटर चोरी करते रंगे हाथ दो चोर पकड़ा गया । बीती रात पुनौरा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव निवासी टेंगारी पासवान एवं सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी सुजीत कुमार बीती रात जनरेटर की चोरी कर रहा था सूचना पर थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं रीगा स्टेशन चौक निवासी राजू कुमार के घर से 24 बोतल इंपिरियम ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मौके पर कारोबारी राजू कुमार भी पकड़ा गया। राजू कुमार को  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
दूसरी ओर रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक से अन्हारी  गांव निवासी मुकेश कुमार झा को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश कुमार झा पकरी चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था ।रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने इसकी पुष्टि की है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.