बेरोजगार युवाओ को रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी : युवराज सुधिर सिंह

अनूप नारायण सिंह 
मिथिला हिन्दी न्यूज तरैया(सारण)तरैया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी युवराज सुधिर सिंह ने आज पानापुर के चकिया पंचायत मे जन सम्पर्क किये । जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा की जो मान सम्मान पिछले 10 सालों से तरैया के बुजुर्ग लोग़ खो चुके है । उनको मान सम्मान दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होंगी । उसके बाद ही विकास होंगा । उन्होंने कहाँ की वोट हमें ही क्यो दे ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा अगर उन लोगों ने विकास किया होता तो आज तरैया 10 वे स्थान पर नहीं होता । हर बार पार्टी और जाति के नाम पर आप अपना वोट देकर बेकार किये । दोनों को 5 साल देकर आप लोगों ने देखा आप लोगों ने तरैया का नही बल्कि एक पार्टी और जाति का नेता चुने है । अब एक बार इस बेटा को मौका दे कर देखिये । आपलोगो का बेटा आपलोगो का खोया हुआ मान सम्मान दिलाकर रहेगा । तरैया को दसवें नम्बर से हटाकर पहले नम्बर पर लाने की पूरा कोशिश करूंगा और जो विकास की गति पिछली 10 सालों से रुकी हुई है उसको फिर से गति से बढाने का पूरा प्रयास करूंगा । युवराज सुधिर सिंह के साथ चन्देशवर राय, प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह,अवधेश सिंह मनोज सिंह,अजीत सिंह,राजू कुमार सिंह,लोटा सिंह,युवराज रुपेश सिंह,पुर्व उप प्रमुख मुन्ना सिंह अनिल सिंह,सकलदेव सिंह,संजीव बाबा, मुन्ना बाबा,बलिराम सिंह
 इत्यादि लोग मौजूद थे ।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.