कोरोना के टक्कर में रैलियां और आमसभा तो लोक आस्था का महापर्व क्यो नही,डॉ संजू

दीपक कुमार शर्मा 

सामस्तीपुर/मोरवा:-राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ संजय कुमार संजू ने गरुवार को प्रदेश कार्यालय कौशिल्या निकेतन गंगापुर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार सरकार को बिहार के हिन्दू जनमानस के आस्था पर प्रहार करने का कोई अधिकार नहीं है । ये बात सत्य है कि कोरोना जैसी महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है पर क्या बिहार सरकार कोरोना के कारण बिहार विधानसभा चुनाव को टाल नही पाई है।जबकि हिन्दू धर्म के दुर्गापूजा दीपावली और छठ जैसे महापर्व पे अपना ज्ञान बांटना बंद करे क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना को ठेंगा दिखाते हुए रैलियां और आम सभा सभी पार्टियों द्वारा चरम पर है ,फिर लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए की जाने वाली दुर्गा पूजा जैसे महापर्व पर सरकार द्वारा प्रतिबंध या नियम लगाना बिल्कुल उचित नहीं है।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सरकार से मीडिया के माध्यम से देश भर के हिंदुओं की ओर से कड़े शब्दों में मांग करती है कि अपनी राजनीति के कारण देश और आस्था से खिलवाड़ करना बंद करे।डॉ संजू ने कहा है कि हम राष्ट्रहित और संस्कृति के साथ हैं और इस पर प्रहार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.