मोरवा में निकाला गया फ्लैग मार्च

मोरवा/संवाददाता।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा एवं चुनाव के मद्देनजर संपूर्ण हलई ओपी क्षेत्र में रविवार को पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रखंड के चकलाल शाही, लरुआ, बनबीरा, हलई बाजार, पनसलवा, ररियाही, मरिचा, केशो नारायणपुर , धर्मपुर बांदे, कौवा चौक, इन्द्रवाड़ा आदि क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए हलई पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व पटोरी डीएसपी विजय कुमार, ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, इन्सपेक्टर हारुण राम,एल के यादव, राजेंद्र चौधरी, ब्रह्म देव तुरी आदि लोग कर रहे थे। फ्लैग मार्च में मोहिउद्दीनगर, विद्यापतिनगर, पटोरी ,हलई ओपी सहित कई थानों की पुलिस एवं सैफ जवान शामिल थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.