बड़ी खबर : बीजेपी ने की घोषणा, बिहार से सुशील कुमार मोदी बने राज्यसभा उम्मीदवार
0Mithla hindi newsNovember 27, 2020
रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही वो ये बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को भारतीय जनता पार्टी ने अब राज्यसभा भेजा जाएगा. भाारतीयजनता पार्टी ने उन्हें लोजपा के रामविलास पासवान निधन से खाली सीट पर से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. . रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा. इस बार उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया था. तब से ही इस बात की चर्चा थी कि उन्हें पार्टी नई जिम्मेदारी दे सकती है.आपको बता दे कि सुशील कुमार मोदी 2005 से 2020 तक बिहार में उप मुख्यमंत्री रहे। सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे। इमरजेंसी में वे कई बार जेल भी गए। 1996 से 2004 तक मोदी बिहार में विपक्ष के नेता भी रहे। 2004 में भागलपुर से भाजपा सांसद भी रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज