धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, घर आएगी सुख-समृद्धि

पंकज झा शास्त्री 


हर किसी को धनतेरस पर कुछ न कुछ सामग्री खरीददारी करने की इच्छा होती है।इस दिन कुबेर की पूजा भी होती है। चांदी उन्हें पसंद है तो चांदी खरीदना भी शुभ रहेगा। पीतल भगवान धन्वंतरि से संबंधित धातु है, इसका खरीदना परिवार के अच्छे स्वास्थ्य का सूचक है। कुछ व्यापारी लोग धनतेरस पर नए बही खाते खरीदते हैं और दीवाली पर इसकी पूजा करते हैं। इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ रहता है क्योंकि मां लक्ष्मी समृद्धि प्रदान करतीं हैं और गणेश जी सद्बुद्धि। इस दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर धन- धान्य से भरपूर होने की संभावना अधिक होती है। आप चाहे तो अपने राशि अनुसार भी धनतेरस पर खरीदारी कर सकते हैं। कई लोग गरीबी के कारण महगी सामग्री नहीं खरीद पाते है एसे में वे लोग अपने राशि अनुसार मसाला खरीदकर रसोई घर में रख कर उसे नित्य उपयोग कर सकते है। रसोई घर को आयुर्वेद भंडार भी माना गया है और आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि ही है धनतेरस के दिन खरीदे गए मसाला से दालिद्रता का नाश होता है।
राशि के अनुसार करें धनतेरस पर खरीदारी- 

मेष राशि-
 वाले जातक सोने के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।आप जिडा भी खरीद सकते है।

वृष राशि - 
वाले जातक सोने के सिक्के के साथ चमकीले वस्त्र,चांदी भी अवश्य खरीद कर लाएं। हल्दी खरीदना भी उचित रहेगा।

मिथुन राशि-
 वाले जातक सोने के आभूषण,शुद्ध केशर वाहन के खरीदने पर भाग्य बढ़ेगा। लौंग और छोटी इलायची खरीदना चाहिए।

कर्क राशि - 
वाले लोग चांदी के बर्तन के साथ कपूर,घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अवश्य खरीदें। धनिया जरूर खरीदे।

सिंह राशि-
 वाले जातक तांबे,कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने का आभूषण खरीदें।शुभ रहेगा। गरम मसाला गोटेदार खरीदे।

कन्या राशि-
 के जातक गणेश जी की मरगज की मूर्ति,चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदें,शुभ रहेगा। काली मिर्च को भी खरीद सकते है।

तुला राशि - 
वाले जातकों के लिये चांदी के बर्तन के साथ सफेद चमकीला वस्त्र,सौन्दर्य का सामान अथवा सजावटी समान खरीदना बेहद शुभ रहेगा। सूखा अदरक की खरीदारी करे।

वृश्चिक -
राशि वाले जातकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। दाल चीनी और तेजपत्ता को खरीदना चाहिए।

धनु राशि- 
 वाले जातकों को चांदी के जेवर,सिक्का आदि के साथ सुगंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा। गोटेदार हल्दी को खरीदे

मकर राशि -
वाले जातक वाहन, कपड़े,चांदी के बर्तन,आभूषण खरीदें, शुभ रहेगा। धनिया और लौंग खरीदे।

कुम्भ राशि -
के जातक प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदें शुभ रहेगा। जीडा और काली मिर्च खरीदे।

मीन राशि - के जातक चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तनके साथ तांबे का सामान अवश्य। हल्दी काली मिर्च का खरीदारी करे।
🌹🙏🌹

पंकज झा शास्त्री 9576281913
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.