10/12/2020,गुरुवार।
अग्रहायन मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,
दशमी तिथि दि 09:38 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
हस्त नक्षत्र दि 08:22 तक,
उपरांत स्वाती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में संध्या 07:31 तक,उपरांत तुला राशि में।
सूर्योदय 06:48,सूर्यास्त 05:12,
दिन का राहु काल - दि 02:37 से 05:11 तक।
आज के दिन - विवाह: एकदशयां ,वधुप्रवेष।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि -
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है।जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
2. वृषभ राशि -
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करे। लेन देन में सावधानी रखे। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।
3. मिथुन राशि -
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।
4. कर्क राशि -
आप की चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश कंरे। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
5. सिंह राशि -
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हे। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।
6. कन्या राशि -
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
7. तुला राशि -
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि -
मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
9. धनु राशि -
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
10. मकर राशि -
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
11. कुम्भ राशि -
अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
12. मीन राशि -
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार