बिधुत बिभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

ताजपुर/संवाददाता

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुशासन बाबू (मुख्यमंत्री बिहार - नितीश कुमार ) कहते हैं। बिहार विकास कर रहा है। सच्चाई यह है कि मैं रंजीत कुमार पिता - विजय प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत - मुरादपुर बंगरा वार्ड दो में मेरा विधुत लाईन 19 फरवरी 2020 से असमाजीक तत्व के लोगों के द्वारा पोल पर से नोच कर हटा दिया गया हैं। जिसकी लिखीत शिकायत कनीय अभियंता विधुत विभाग पुसा को लिखित सूचना दिनांक 20 फरवरी 2020 को दिया।लेकिन विभाग की लापरवाही व उदासीनता की वजह से आज तक ठीक नही किया गया।जिसके कारण कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।वंही उक्त कार्य के लगे कर्मी व अधिकारी नाजायज राशि की मांग कर रहे है।नजायज राशि नही देने के कारण आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हुआ है।सुशाशन की सरकार में भ्र्ष्टाचारी चरम सीमा पर चल रही है।यदि सरकार इस पर अंकुश नही लगती है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.