मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष भारद्वाज ने आज राजधानी पटना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू पर लालगंज में सोमवार की रात हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में बिल्डर सुरक्षित नहीं।घटना के 48घंटे बाद भी लालगंज थाने का रवैया असहयोगात्मक है।संगठन का प्रतिनिधिमंडल कल डीजीपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाएगा।इससे पहले आज राजधानी पटना के बोरिंग रोड में यूथ डीलर एसोसिएशन के बैनर तले विरोध मार्च भी निकाला गया जिसमें 50 से ज्यादा राजधानी पटना के बिल्डर उपस्थित थे एक सुर में सोमवार को घटित घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने थाने द्वारा एफ आई आर दर्ज करने में हो रहे विलंब पर भी रोष व्यक्त किया गया इस अवसर पर संतोष भारद्वाज ने कहा कि आए दिन पूरे बिहार में बिल्डरों की हत्या हो रही है उन से रंगदारी मांगी जा रही है और शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।इस बीच मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने भी बयान जारी कर भूषण कुमार सिंह बबलू पर हुए हमले की जांच कराने व उन्हें सरकारी अंगरक्षक मुहैय्या कराने की मांग की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज