30 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

30/01/2021,शनिवार।
माघ मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

द्वितीया तिथि रा 11:15 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
मघा नक्षत्र रा 03:47 तक,
उपरांत पुर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:37,सूर्यास्त 05:23 तक।
दिन का राहुकाल - प्रा 06:35 से07:51 तक,इसके बाद दि01:22 से02:43 तक,इसके बाद दि04:04से संध्या 05:25 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा।न्याय पक्ष उत्तम।

2. वृषभ राशि
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे है। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यव्हार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयगी।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

3. मिथुन राशि
बिना अच्छे से कार्यनीति तय करें, काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

4. कर्क राशि
स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ो का आदर करें। संतान सुख सम्भव हैं। वाहन खरीदने का मन होगा।

5. सिंह राशि
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा।

6. कन्या राशि
साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी

7. तुला राशि
समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहे। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

8. वृश्चिक राशि
समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेगे।

9. धनु राशि
समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचे। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हे।

10. मकर राशि
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हे। विशेष लोगो से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फस सकते हे।

11. कुम्भ राशि
अपनों की बातो से मन दुखी होगा।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

12. मीन राशि
दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.