भाजपा नेता गजराज भरद्वाज की माता के निधन पर शोक

रोहित कुमार सोनू 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-भारतीय जनता पार्टी के नोएडा 22 सेक्टर गजराज भरद्वाज की माता शांति देवी के निधन पर उनके नोएडा के चौड़ा  स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा हुआ है। गजराज भरद्वाज की 86 वर्षीय माता शांति देवी का  आकस्मिक निधन हो गया था। वह धार्मिक व सामाजिक विचारों की शांत स्वभाव की महिला थीं तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन पर भाजपा विधायक पंकज सिंह, अनिल सिंह, बसपा नेता जगदीश शर्मा, किसान यूनियन राजेश उपाध्याय, रवि प्रधान, नरेश प्रधान, लिले प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, नरेंद्र बसोया, घनश्याम चौहान, गोपाल गोङ, नरेंद्र मुखिया मौरना ने शोक जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.