दलसिंहसराय राजद कमिटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

तुफैल अहमद (वरिष्ठ संवाददाता) दलसिंहसराय (समस्तीपुर)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक समारोह आयोजित कर मनाई गई। राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित राजद मुख्यालय के प्रागण में पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन ने उनके विचारों और आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, मीडिया प्रभारी राज दीपक, महेंद्र राय, अशोक सिंह, सुरेन्द्र राय, राकेश कुमार राय, शक्तिभूषण पाठक, अजाबलाल सदा, प्रमोद राय, मो० सोनू, डॉ० खुर्शीद, हेमलता कुमारी, मो० दाउद, मो० गुलशेर, प्रमोद सिंह, हेमंत सहनी, चंदन कुमार, वीरेंद्र दास, मक्खन राय, विष्णु राय,  शशि रंजन, मनीषा कुमारी, राम कुमार राय, अर्जुन राउत, श्याम लाल महतो, भरत कुमार, आलोक गुप्ता, मंजू देवी, संभू राय, रामाशीष दास, देवेंद्र प्रसाद सिंह, जय नारायण राय, सुनील कुमार,  समर सोहैल, मो0 मुराद, मो0 माजिद हुसैन, गीतांजलि देवी, प्रियंका कुमारी, सीताराम महतो, पवन पासवान, धर्मेंद्र राय, मुकेश कुमार यादव, शुभम कुमार चौधरी के अलावा राजद के और कार्यकर्ता के साथ साथ स्थानीय लोग इस जयंती समारोह में उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.