झंडोत्तोलन स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं अन्य व्यवस्था नजारत उप समाहर्ता करेंगे।
कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन प्रशाखा, सहकारिता विभाग, महिला विकास निगम, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, नगर परिषद, सामाजिक सुरक्षा द्वारा झांकी प्रस्तुत की व्यवस्था व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इस बार प्रभात फेरी नहीं किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन नहीं होगी।सभी शाखा प्रभारी एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने अपने कार्यालय से एक या दो लोगों को मनोनीत कर उनका नाम भेजें जिन्हें 26 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।मुखिया ,पंचायत सचिव ,स्वास्थ्य ,शिक्षा आदि वर्गों के लोगों को चिन्हित कर उनका नाम 20 तारीख सामान्य शाखा को उपलब्ध कराए, सभी विभाग से नाम का चयन कर सामान्य शाखा देंगे। डी0पी0एम0 जीविका को अनुपस्थित पाए जाने के कारण उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को स्पष्टीकरण का आदेश दिया गया।जिला अधिकारी के द्वारा आदेश हुआ कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित , कराया जाए।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार