समस्तीपुर में बड़ा हादसा :ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ हवा में लटका ट्रैक्टर, एक घायल

आर आर गुप्ता

मिथिला हिन्दी न्यूज : समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा होने से बार बार बचा समस्तीपुर में विभिन्न जगहों को जोड़ने वाली ओवरब्रिज पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल  लटक गया जिसके बाद विद्युत तार टूट गया।  अफरातफरी मच गई। हालांकि, महज संयोग था कि उस समय एकदम नीचे कोई नहीं थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट आई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वजह से कुछ देर के लिए पुल पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची । साथ ही पुल पर भीड़ जमा करने वालों को आगे बढ़ाया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कल्याणपुर जा रही थी।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.