बीइओ ने शिक्षिकाओं को महिला दिवस पर किया सम्मानित


प्रिंस कुमार


पताही प्रखंड के बीआरसी के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमबी फाउंडेन्शन के बैनर तले जागरूकता रैली निकाला गया , जागरूकता रैली बीआरसी प्रांगण से निकल झंडा चौक होते पुनः बीआरसी कार्यालय पहुचा , जिसके बाद बीआरसी के सभागार में महिलाओं के अधिकार को लेकर परिचर्चा का आयोजन हुआ , जिसका उदघाट्न प्रभारी बीइओ कल्पना कुमारी ने दिप प्रज्वलित कर किया , मौके पर बीइओ कुमारी ने महिलाओं के अधिकार और कर्तब्य पर विस्तार से चर्चा किया बीईओ कुमारी ने बताया कि आज महिलाएं जमीन से आसमान तक परचम लहरा रही है , जिसके बाद कई शिक्षिकाओं को बीईओ ने सम्मानित किया , मोके पर बीआरपी संजय सिह , रमेश कुमार , सचिन कुमार , शिक्षक नीरज कुमार , विजय कुमार ,सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.