पीरामल फाउंडेशन के द्वारा नानपुर में सक्षम बिटिया अभियान के अंर्तगत हुआ उन्मुखीकरण


बादल राज

नानपुर,सीतामढ़ी,(मिथिला हिंदी न्यूज)आज दिनांक 10 मार्च 2021 को नानपुर प्रखंड के  बी.आर.सी में सक्षम बिटिया अभियान के तहत उन्मुखीकरण किया गया । इस एक दिवसीय कार्यक्रम में नानपुर प्रखंड के 16 चयनित डेमो स्कूल से एक-एक  महिला शिक्षिका उपस्थित थी ,यह  उन्मुखीकरण पीरामल फाउंडेशन के फेलो अनारसिंह मेहता, सहाना हुसैन एवं मामून दास के द्वारा दिया गया।आज के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डेमो स्कूल में सक्षम बिटिया अभियान को  कैसे संचालित किया जाए, साथ ही इस अभियान का उद्देश्य यह भी है कि बच्चे अपनी भावनाओं को समझे और उस व्यक्त कर सकें। उसके लिए उन्हें निम्नलिखित गतिविधियों से उन्मुखीकरण किया गया जैसे- बाल गीत, चित्रकला, बच्चों की भावनाओं को समझना, और उनकी कला को समझना एवं निखारना आदि गतिविधियों को प्रदर्शित करके दिखाया गया। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में मुख्य भूमिका  सहाना एवं मामून जी का  सहयोग रहा।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.