बड़ी खबर, 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर शख्स लगवा सकेगा टीकाबड़ी खबर, 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर शख्स लगवा सकेगा टीका
0Mithla hindi newsApril 19, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही है कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद भारत सरकार ने एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। जिसके मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय कोरोना का टीका लगवा सकें। देश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाने की शुरुआत हुई। उसके बाद 60 साल से ऊपर के सभी लोगों और 45 साल से ऊपर के उन लोगों को वैक्सीन देने की शुरुआत हुई, जो पहले से किसी अन्य गंभीर बीमारी के शिकार हैं। 1 मार्च को सरकार ने 45 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाने की इजाजत दे दी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज