BIG BREAKING : जेल से बाहर निकले पप्पू यादव, सुपौल के वीरपुर जेल से दरभंगा लाया जा रहा है
0Mithla hindi newsMay 13, 2021
संवाद
जाप अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मंगलवार सुबह पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पीएमसीएच के कोविड वार्ड में जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस टीम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची। यहां दो घंटे तक उन्हें रखा फिर गांधी मैदान थाने लेकर चली आई।कुछ घंटे बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि पप्पू यादव पर मधेपुरा में एक अपहरण और हत्या के 32 साल पुराने मामले में वारंट था। मधेपुरा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया था। देर शाम मधेपुरा पुलिस एक डीएसपी के नेतृत्व में पटना पहुंची और उनको अपने साथ लेकर चली गई।अचानक तबियत खराब के चलते इलाज के लिए मधेपुरा कोर्ट में बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इलाज के लिए उन्हें सुपौल जिले के रेफरल अस्पताल दरभंगा का डीएमसीएच भेजा गया है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।दोपहर लगभग 2 बजे से ही वीरपुर जेल के बाहर प्रशासनिक वाहन और अधिकारी पहुंचने लगे थे। इससे पहले उनके स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार की देर शाम मेडिकल बोर्ड के सदस्य वीरपुर जेल जाकर पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने पूर्व सांसद को इलाज की आवश्यकता बताते हुए हायर सेंटर रेफर करने की अनुशंसा की थीं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज