अपराधियों का तांडव से दहल रहा है समस्तीपुर चाचा-भतीजे को मारी गोली
0Mithla hindi newsMay 26, 2021
संवाद
समस्तीपुर में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में चाचा भतीजे को गोलियों से छलनी कर दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा गोली से घायल चाचा भतीजे को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार घर पर बैठे हुए सुधीर कुमार ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार ठाकुर को गोली मार दी गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर कुमार ठाकुर के भाई मुकुल ठाकुर को भी गोली मार दी। जिससे वह भी जख्मी हो गया। छोटू को चार गोली एवं मुकुल को तीन गोली लगने की बात बताई गई है।गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज