शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दागा, धमकी दी- किसी को बताया तो नाम काट देंगे
0Mithla hindi newsMay 18, 2021
संवाद
बेगूसराय से दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिले के सदर प्रखंड के चांदपुरा पीसी स्कूल (निजी विद्यालय) के शिक्षकों ने हॉस्टल में रह रहे 10 वर्षीय छात्र प्रेम कुमार के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दाग दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन है। स्कूल-कॉलेज से लेकर हॉस्टल तक बंद रखने का आदेश है। इसके बावजूद स्कूल संचालक ने कोविड गाइडलाइन व लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए छात्र के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्र की मां सुधा देवी की शिकायत पर नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने स्कूल के शिक्षक राहुल कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चांदपुरा चित्तरंजन टोला निवासी रणवीर सहनी की पत्नरी सुधा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा घर आया। उसे नहाने के लिए ले गया। कपड़ा हटाने पर देखा कि उसके पैखाना के रास्ते के दोनों भाग जले हुए थे और उससे पस निकल रहे थे। उन्होंने अपने बेटा से जलने का सच जाना तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। प्रेम ने अपनी मां को बताया कि हॉस्टल में शिक्षक ने आयरन गर्म कर दाग दिया। जलन से जब वह छटपटाने लगा तो उसका इलाज कराता रहा। साथ ही धमकी दी कि आयरन से जलाने की बात कहेगा तो स्कूल से नाम काट कर हटा देंगे। उसकी बात को सुनने के बाद सुधा देवी ने आसपास के लोगों को भी सूचना दी व नीमाचांदपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीसी स्कूल पहुंच वहां से आरोपित दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर पुलिस हत्थे चढ़े आरोपी शिक्षक राहुल कुमार उर्फ किशन ने बताया कि बच्चे को जानबूझकर उनके वहां रख दिया गया। उसे फंसाया गया है। बच्चा कहीं आग पर गिरकर जल गया है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज