गंडक नदी में नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने के बाद
0Mithla hindi newsJune 17, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बाढ़ का खतरा बरकरार हो गया है जिसको लेकर अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू भी सजग हो गए हैं वे अपने क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि नदी की पेटी की तरफ बसे गांवों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है बांधों पर अधिकारी कैंप किए हुए हैं युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है बाढ़ के संभावित स्थिति को देखते हुए हर स्थिति का सामना करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सजग है। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि आज उन्होंने अधिकारियों के साथ गंडक नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द बांध की मरम्मत करें और दरारों को दुरुस्त करें। इस दौरान नदी के गर्भ में बसे लगुनिया गांव का दौरा कर ग्रामीणों से वास्तुस्थिति की जानकारी भी ली। अधिकारियों को कहा कि वे ग्रामीणों की सुरक्षा की पूरी तैयारी रखें।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज