सूर्य नारायण सिंह (सूर्या) बने मदर टेरेसा फाउंडेशन झारखंड स्टेट के सेक्रेटरी
0Mithla hindi newsJune 22, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- सूर्य नारायण सिंह (सूर्या) बने मदर टेरेसा फाउंडेशन झारखंड स्टेट के सेक्रेटरी जरूरतमंद बेसहारा की मदद करने के लिए पहले ही रहे हैं चर्चा में। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि जी के प्रदेश प्रतिनिधि हैं सूर्य नारायण सिंह (सूर्या )साथ ही साथ यह भारतीय गुणवत्ता परिषद के सदस्य हैं ! केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी नई दिल्ली के (विशेष सदस्य )भी हैं। सामाजिक गतिविधियों में इनकी भागीदारी काफी अनुकरणीय है बिहार के युवा समाजसेवियों के बीच इन्होंने अपनी विशेष पैठ बनाई है बात चाहे बाढ़ की हो या करोना काल में लोगों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। अपने मनोनयन पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं जहां जिस रूप में जिस की भी सहायता करनी होती है तत्पर होते हैं।बिहार के भोजपुर (आरा) जिला से आते हैं सामाजिक गतिविधियों में बेहद ही कम उम्र से शामिल रहे है।इसके लिए इन्होंने झारखंड प्रदेश के स्टेट चेयरमैन मुमताज अली जी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री नाग मणि जी मदर टेरेसा फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद अरशद खान जी जो कि जौनपुर के पूर्व विधायक हैं सभी को दिल से धन्यवाद देते हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज