मिलिए बिहार की सोशल मीडिया की नई सनसनी सीमा कुशवाहा से
0Mithla hindi newsJune 20, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- सीमा कुशवाहा सासाराम से जिला परिषद की सदस्या हैं। पप्पू यादव की पार्टी जाप से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। बिहार के टॉप टेन गैर राजनैतिक सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में सीमा कुशवाहा शामिल हो चुकी है। सीमा की लोकप्रियता बिहार में ही नहीं अब सिनेमा जगत में भी पहुंच गई है।बॉलीवुड के बड़े निर्माता सीमा को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं जिसके लिए उनकी टीम इनके संपर्क में लगी हुई है। कभी उपेंद्र कुशवाहा की खास समझी जाने वाली सीमा कुशवाहा उस वक्त चर्चा में आई जब विधानसभा चुनाव के समय उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी का टिकट नहीं दिया तो इनका रोते हुए वीडियो वायरल हो गया और उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर कई तरह के आरोप लगा दिए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज