तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में प्रदर्शन का किया एलान, बढ़ती महंगाई के विरोध में 18-19 को सड़क पर उतरेगी राजद
0Mithla hindi newsيوليو 14, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- देश में बढ़ती कीमतों की वजह से हहाकार मचा हुआ हैं. समाज के मध्यम वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. पुरे देश में लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से विपक्ष के नेता लगातार सरकार को घेर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का एलान किया हैएनडीए सरकार में महंगाई बेहताशा तरीके से बढ़ रही है. प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा 18 जुलाई को सभी प्रखंड और 19 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. तेजस्वी ने कहा कि सरकार में आने से पहले एनडीए के लोग महंगाई काम करने का वादा करते थे. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार विधानसभा में महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया. विधायकों को बूट से पीटा गया. उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गई. विधायकों में दहशत का माहौल है.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज