जनता दरबार में आने वालों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा
मिथिला हिन्दी न्यूज :- जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 5 साल बाद फिर शुरू हो रहा है। आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की समस्याओं को सुनेंगे। चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से इसका आयोजन होगा. इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों के बैठने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी व्यवस्था की गयी है.आने वाले सभी लोगों का संबंधित जिले में ही कोरोना जांच करायी गयी है. सिर्फ निगेटिव जांच रिपोर्ट वालों को ही इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गयी है. सभी संबंधित जिला प्रशासन के स्तर पर इसके लिए विशेष तौर पर तैयारी की गयी है.हर सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष लोग अपनी समस्याएं रखेंगे और ऑनस्पॉट ही लोगों की समस्याओं के निष्पादन का निर्देश मुख्यमंत्री पदाधिकारियों को देंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार 2016 से बंद हुआ था। जिसे 5 साल बाद एक बार फिर से बिहार की जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। कल यानि सोमवार को लगने वाला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार खास होगा। इस बार मुख्यमंत्री सचिवालय के पास बने बड़े हॉल में जनता दरबार लगाया जाएगा। मोबाइल एप JKDMM के माध्यम से भी किसी समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस एप का पूरा नाम है- जनता के दरबार में मुख्यमंत्री और इसे JKDMM की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गूगल एप पर भी है। आवेदन करने के लिए संबंधित लोगों को आधार संख्या और मोबाइल नंबर देना होगा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार