तो क्या सारण लोकसभा क्षेत्र से अगले चुनाव में मनोज कुमार सिंह भी ताल ठोकेंगे
0Mithla hindi newsJuly 02, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तो क्या सारण लोकसभा क्षेत्र से अगले चुनाव में मनोज कुमार सिंह भी ताल ठोकेंगे यह हम नहीं कह रहे यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है मनोज कुमार सिंह सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के भावलपुर के रहने वाले हैं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं लंबे वक्त से भाजपा में बने हुए हैं आसाम में इन्हें भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी भी बनाया गया था संगठन में बड़े नेताओं के साथ ही इनके बेहतर तालमेल है जो अक्सर क्षेत्र में बड़े कार्यक्रमों के रूप में देखने को मिलता है हालांकि मनोज कुमार सिंह से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है यहां पद पावर के लिए लोग पार्टी से नहीं जुड़ते हैं पार्टी की सेवा करने वाले लोगों को पार्टी समय आने पर जरूरी ईनाम देती है फिलहाल वह सारण लोकसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं उनके द्वारा जगह-जगह हेल्थ कैंप के आयोजन हो रहे हैं वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है पीड़ित कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है उन्होंने कहा कि वे फिलहाल अभी इन सब चीजों से दूर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं सारण उनकी जन्मभूमि भी है और कर्म भूमि भी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज