भोजपुरी भाषा में व्याप्त अश्लीलता को लेकर सरकार भी काफी गंभीर है : भाजपा सांसद
0Mithla hindi newsJuly 17, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिले फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य अनूप नारायण सिंह छपरा परिसदन में हुई मुलाकात भोजपुरी के उत्थान को लेकर कई बिंदुओं पर हुई बातचीत। छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना निवासी वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म सेंसर बोर्ड (सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) के सदस्य अनूप नारायण सिंह ने महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उनसे भोजपुरी के उत्थान के लिए मार्गदर्शन लिया विदित हो कि अनूप नारायण सिंह को हाल ही में फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता रीजन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। अनूप नारायण सिंह ने दूरभाष पर बताया कि महाराजगंज के सांसद सिग्रीवाल जी सदन में सदैव भोजपुरी के उत्थान के लिए आवाज उठाते रहते हैं भोजपुरी भाषा में व्याप्त अश्लीलता को लेकर सरकार भी काफी गंभीर है इसको लेकर कई कड़े कानून बनाए जा रहे हैं भोजपुरी फिल्मों के कंटेंट भी तय किए जा रहे हैं अब गीत संगीत और दृश्यों के साथ ही साथ संवाद पर विशेष सेंसर लगने जा रहा है। सरकार की तरफ से एल्बम वेब सीरीज व सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले वीडियो को भी सेंसर की परिधि में लाने की तैयारी चल रही है। यूट्यूब के माध्यम से अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर भी कड़े कानून तैयार हो रहे हैं
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज