RCP सिंह को हटा ललन सिंह बने जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
0Mithla hindi newsJuly 31, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- आरसीपी सिंह की जगह अब पार्टी को ललन सिंह संभालेंगे। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लगी। इस मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंचे थे. नीतीश कुमार की मौजूदगी में ही केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया. फिर पार्टी के नेताओं के बीच ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे.नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार की सायं साढ़े 4 बजे से जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई. इस दौरान आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए अगले अध्यक्ष के तौर पर सांसद ललन सिंह का नाम प्रस्तावित किया. जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया. जनता दल युनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और सभी प्रदेशों के अध्यक्ष ने हिस्सा लिया.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज