मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार पंचायत चुनाव कराने के लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 24 अगस्त को राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी. बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराने की रूप रेखा तैयार की गई है और पहले चरण की वोटिंग 24 सितंबर होगी. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आखिर के चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. बिहार पंचायत चुनाव को लेकर पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई थी. राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
पहली बार ईवीएम से संपन्न हो रहे पंचायत चुनाव में ग्राम कचहरियों राज्य में पंचायतों व ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 29 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 8 अक्टूबर, चौथे चरण का मतदान 20 अक्टूबर, पांचवें चरण का मतदान 24 अक्टूबर, छठे चरण का मतदान 3 नवंबर, सातवें चरण का मतदान 15 नवंबर, आठवें चरण का मतदान 24 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 29 नवंबर, दसवां चरण 8 दिसंबर और ग्यारहवां 12 दिसंबर को संपन्न होगा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार