पायलट सहित सभी जवान सुरक्षित। बिहार के बक्सर में बुधवार की शाम भारतीय वायुसैनिकों के साथ बड़ा हादसा टल गया
0Mithla hindi newsAugust 25, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही हैं जहाँ बुधवार की शाम भारतीय वायुसैनिकों के साथ बड़ा हादसा टल गया। जनकारी के अनुसार वायुसेना के 20 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर जा रहे अत्याधुनिक चिनूक हेलीकॉप्टर की यहां के मानिकपुर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक स्कूल के बड़पा से खेत में लैंडिंग के बाद मिट्टी गिली होने के कारण हेलीकॉप्टर के पहिये भी मिट्टी में धंस गए।इस मामले की जानकारी वायुसेना के उच्चाधिकारियों के साथ ही इंजीनियरिंग विभाग को भी दे दी गई है। उनके आने के बाद भी इसके यहां से दोबारा उड़ने की संभावना अभी तक नहीं है। फिलहाल इसमें सवार अधिकारियों और कर्मचारियों को पास के मानिकपुर के पास हाईस्कूल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जिस खेत में हेलीकॉप्टर को उतारा गया है वह मानिकपुर हाईस्कूल के मैदान का ही हिस्सा है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज