पत्रकार की हत्या : बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि में चार दिनों से लापता पत्रकार मनीष का शव बरामद
0Mithla hindi newsAugust 10, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित भथुआहा गांव निवासी संजय सिंह के चार दिनों से लापता पुत्र पत्रकार मनीष का शव आज हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गद्दी टोला स्थित एक तालाब से पुलिस ने बरामद किया है।पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारे मनीष की हत्या कर इस तालाब में फेंक दिया होगा। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पहले तालाब के समीप पड़े जुते को देख कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और गोताखोर की सहायता से तालाब से शव को बाहर निकाला।बता दें कि पत्रकार मनीष बीते शनिवार की रात से लापता थे। जबकि मनीष अपने दो अन्य साथियो के साथ मठलोहियार में रात के 8:42 तक देखे गए थे। वहीं मनीष के पिता के आवेदन पर उनके दो साथियों को दो दिन से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी क्रम में आज उसके शव की बरामदगी ने रुपए के लिए अपहरण की आशंकाओं को खारिज कर मामले में पुलिस जांच के रूख को मोड़ दिया है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज