मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर लगाए प्रतिबंधों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई है कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगें.शॉपिंग मॉल, सभी दुकानें, धार्मिक स्थल और पार्क खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा अब राज्य में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे। अब एक से 12वीं तक की क्लास भी पहले की तरह खुल सकेंगी। वहीं 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब रेस्टोरेंट्स को भी खोलने की इजाजत दी गई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment