बिहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मरे डॉक्टर की DMCH में की पोस्टिंग
0Mithla hindi newsAugust 28, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में स्वास्थ्य विभाग का एक और चौंकाने वाला करतूत सामने आया है। बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ऐसी रेजिडेंट डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है जिसकी 11 माह पहले मौत हो गई है। सरकार के इस आदेश से पटना से लेकर दरभंगा तक लोग परेशान हैं। हाल ही में एक मृत डॉक्टर को भी प्रमोट कर सिविल सर्जन बनाने का मामला सामने आया था।इतना ही नहीं तबादले में डीएमसीएच से एक डॉक्टर को पीएमसीएच भी भेजा गया है. आपको बता दें कि महिला के मृत होने का खुलासा तब हुआ जब ट्रांसफर की गई महिला डॉक्टर डीएमसीएच ज्वाइन करने नहीं पहुंचीं। जनकारी के अनुसार मृत डॉक्टर की पोस्टिंग का मामला इन दिनों डीएमसीएच कैंपस में चर्चा का विषस बना हुआ है। जानकारी के अनुसार डॉ. शिवांगी पीएमसीएच में निश्चेतना विभाग से पीजी कर रही थीं। 11 महीने पहले वे पीएमसीएच गर्ल्स हॉस्टल में मृत पाई गई थीं। मौत का मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। उनकी पोस्टिंग को लेकर फिलहाल कोई भी चिकित्सक खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज