समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जनों से अधिक पंचायत बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समस्तीपुर के पुष्पा सहनी के द्वारा आज दिनांक 14/9/21को जिले के सर्किट हाउस में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिला आपदा प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को मोरवा प्रखंड में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी एवं पंचायत में सभी जगह खाना बनाने की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओं की चारा किसान तक पहुँचाई जाए इसकी जानकारी दी एवं प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र सौपी । इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू,युवा जिला अध्यक्ष शिवानंद बमबम, जिला प्रवक्ता भारतेन्दु पठान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एतेशम खान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय सहनी, जगरनाथ सहनी, भुनेश सहनी, संतोष सहनी, चंदेश्वर सहनी, बनारशी ठाकुर,व एन डी ए गठबंधन के कई नेताओं मौजूद थे ।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार