बिहार में गर्ल्स हॉस्टल में जारी हुआ बुर्का पहनने का फरमान, छात्राएं बोली- शरिया कानून बर्दाश्त नहीं, गेट पर किया पथराव

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही भागलपुर से जहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को हॉस्टल अधीक्षक द्वारा कैंपस के अंदर बुर्का पहनने का निर्देश जारी किए जाने के बाद जमकर हंगामा किया। हॉस्टल अधीक्षक द्वारा कैंपस के अंदर बुर्का पहनने का निर्देश जारी किए जाने के बाद जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्राओं ने हॉस्टल के गेट पर पथराव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल अधीक्षक कैंपस में तालिबान शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रही हैं। रिसर्च स्कॉलर छात्रा का कहना है कि बिहार में गर्मी के मौसम में बुर्का पहनना आसान नहीं है। इसी वजह से हम कभी-कभी परिसर के अंदर पैंट और टीशर्ट पहन लेती हैं। जब भी वह किसी छात्रा को पैंट में देखती हैं तो डांटती-फटकारती हैं। घटना की सूचना मिलने पर नाथ नगर की सर्कल ऑफिसर पुलिस टीम के साथ गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और मामले को संभाला।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.