आईटीबीपी के जवानों के द्वारा प्रारंभ किया गया साइकिल यात्रा सोनपुर में भव्य स्वागत
0Mithla hindi newsSeptember 07, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पर्यावरण जागरूकता देश प्रेम व स्वच्छता अभियान को लेकर आईटीबीपी के जवानों के द्वारा प्रारंभ किया गया साइकिल यात्रा आज ऐसे ही सोनपुर के महेश्वर चौक पहुंचा वहां साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया इससे पहले शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरीय भाजपा नेता व अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाली जवान ही असली हीरो है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को राष्ट्र सदैव नमन करता है। सामाजिक सरोकार के तहत भी जमीन जवान कोई विषय को लेकर आते हैं तब समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत पुलिस बल के जवानों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से जो जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है इसका संदेश पूरे सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में फैलाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेसु सिंह धनंजय सिंह,मुकेश कुमार सिंह बबलू नगर अध्यक्ष राजन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (क्रीड़ा प्रकोष्ठ) बिहार प्रदेश नगर उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह चंद्रवंशी राकेश कुमार महामंत्री गौतम कुमार सत्येंद्र नारायण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण प्रकोष्ठ विनोद सिंह जेडीयू मोहम्मद रिजवान राजेश राज आनंद कुमार सिंह अवधेश सिंह मृत्युंजय दुबे नवल सिंह राकेश कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज