बिहार में महंगाई की मार !राज्य में 31 अक्टूबर से बढ़ जाएंगे ब्रेड,पाव के दाम

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  सुबह के नाश्ते पर भी महंगाई के साया पड़ गया है। नाश्ते के लिए और अन्य तरीकों से खाई जाने वाली ब्रेड, पाव के दाम 31 अक्टूबर जाएंगे बेकरी एसोसिएशन ऑफ बिहार (बीएओबी) की बैठक में नई दरों को 31 अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू करने का निर्णय लिया गया है। बिहार में ब्रेड की कीमतों में 2 से 5 रुपये के बीच इजाफा किया गया है। सुपर फ्रेश ब्रेड के कंपनी हेड केके सिंह ने कहा कि बिहार में ब्रेड की कीमतों को बढ़ाने के पहले यूपी, बंगाल और झारखंड में ब्रेड की कीमतों को भी देखना पड़ता है। बिहार में ब्रेड कीमतों और पड़ोसी राज्यों में ब्रेड की कीमतों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास ब्रेड की नई दर तय करने में किया गया है। नई दरें 31 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.